ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजबरन चंदा वसूलने के मामले में 32 पर रंगदारी और छेड़खानी का केस

जबरन चंदा वसूलने के मामले में 32 पर रंगदारी और छेड़खानी का केस

वाहन चालकों से जबरन चंदा वसूली करने के मामले में पुलिस ने 32 के खिलाफ रंगदारी वे छेड़खानी का केस दर्ज किया है। चंदा नहीं देने पर मनबढ़ युवकों ने टेंपो में बैठी आधा दर्जन युवतियों से  छेड़खानी...

जबरन चंदा वसूलने के मामले में 32 पर रंगदारी और छेड़खानी का केस
हिन्दुस्तान टीम , देवरिया Sun, 14 Oct 2018 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

वाहन चालकों से जबरन चंदा वसूली करने के मामले में पुलिस ने 32 के खिलाफ रंगदारी वे छेड़खानी का केस दर्ज किया है। चंदा नहीं देने पर मनबढ़ युवकों ने टेंपो में बैठी आधा दर्जन युवतियों से  छेड़खानी की। 
     रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी आधा दर्जन युवतियां बैतालपुर में एक प्रतिष्ठान पर काम करती हैं। शनिवार की रात वे टेंपो से घर आ रही थीं। पांडेयचक- बैतालपुर मार्ग स्थित रामपुर लाला गांव के सामने दो दर्जन युवक दशहरा में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए वाहन चालकों से जबरन चंदा वसूल रहे थे। टेंपो गांव के सामने पहुंचा कि युवकों ने लाठी डंडा और हाकी लेकर जबरन रोक लिया। उन्होंने चालक से चंदा मांगा तो वह गाड़ी किनारे कर रुपया निकालने लगा। इसी दौरान मनबढ़ युवकों की नजर टेंपो में बैठी युवतियों पर पड़ गई और वे उनसे छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि लड़कियों को नीचे उतारकर उनके कपड़े फाड़ दिए और उनकी पिटाई भी कर दी। देर रात एक युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने  रामपुर लाला गांव निवासी भीम यादव, आलोक श्रीवास्तव, रंजीत, विजय, नीरज और चंदन समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया।  इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी को जेल भेज दिया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें