एसई ने सौंपी जांच रिपोर्ट, कार्रवाई की तैयारी
Gorakhpur News - गोरखपुर के सरदार नगर क्षेत्र में एक निजी कॉलोनी में अवैध रूप से पांच पोल की एलटी लाइन बनाई गई थी। इस मामले की जांच के बाद तत्कालीन एसई ने जेई सुनील कुमार और लाइनमैन रामप्रीत को 8 अक्टूबर 2025 को निलंबित कर दिया। मुख्य अभियंता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सरदार नगर क्षेत्र के एक निजी कॉलोनी में बना दी गई थी पांच पोल की अवैध लाइन तत्कालीन एसई ने जेई और लाइनमैन को किया था निलंबित गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र सरदारनगर क्षेत्र में अवैध रूप से 5 पोल की एलटी लाइन बनाने के मामले की जांच रिपोर्ट शहर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता को सौंप दी है। मुख्य अभियंता ने जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम को भेजने के साथ ही जांच में दोषी पाए गए आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि मामले में उपकेंद्र पर तैनात तत्कालीन जेई सुनील कुमार और क्षेत्रीय लाइनमैन रामप्रीत को तत्कालीन अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने 8 अक्तूबर 2025 को निलंबित कर दिया था।
विद्युत उपकेंद्र सरदार नगर क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में एक निजी कॉलोनी ग्रीन सिटी में अवैध रूप से 5 पोल की एलटी लाइन बनाकर सात नए कनेक्शन भी दे दिए गए थे। मामले में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने 8 अक्टूबर 2025 को जेई और लाइनमैन को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने मामले की अग्रिम जांच अधीक्षण अभियंता शहर, इ़ लोकेन्द्र बहादुर सिंह को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट का अवलोकन करके आरोपियों पर कार्रवाई की संतुति की जाएगी। केके राठौर, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण प्रथम
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



