कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम के सामने झोपड़ी में लगी आग
Gorakhpur News - बिना कब्जा दिलाए ही टीम लौटी, एक दूसरे पर आग लगाने का आरोपबिना कब्जा दिलाए ही टीम लौटी, एक दूसरे पर आग लगाने का आरोप गोलाबाजार। हिन्दुस्तान संवाद गोला

गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद गोला थाना क्षेत्र के ग्राम रकौली में गुरुवार शाम अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने झोपड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगाने को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद टीम बिना कब्जा हटाए बैरंग लौट गई।
भूमि विवाद की पृष्ठभूमि
जानकारी के मुताबिक, ग्राम रकौली स्थित भूमि को लेकर बंगेश चौधरी और अशोक यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन रहा है। उक्त जमीन पर अशोक यादव कई वर्षों से नाद-खूटा गाड़कर और छप्पर डालकर रह रहे हैं।
मुकदमे का इतिहास
उपजिलाधिकारी गोला की अदालत से करीब पांच वर्ष पहले बंगेश चौधरी मुकदमा जीत चुके हैं, लेकिन आरोप है कि अशोक यादव के कब्जे के चलते उन्हें जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। बंगेश चौधरी ने उपजिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटवाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। लेखपाल की रिपोर्ट में भी जमीन बंगेश चौधरी की बताई गई थी। मामले में उपजिलाधिकारी ने 11 मई को छह सदस्यीय टीम गठित कर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था। उसी क्रम में गुरुवार शाम राजस्व टीम पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नाद-खूटा हटाने की कार्रवाई शुरू की तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख राजस्व और पुलिस टीम को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।
आग लगने का कारण
राजस्व टीम का आरोप है कि टीम को आते देख झोपड़ी के अंदर मौजूद महिला ने खुद आग लगा दी, जबकि अशोक यादव का कहना है कि विपक्षी पक्ष ने झोपड़ी में आग लगाई है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार बालचंद चौहान, राजस्व निरीक्षक चंद्रमणि, लेखपाल प्रकाश चंद्र, अजय पाठक, सुरेंद्र पटेल और आलोक कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


