सहजनवा तहसील क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन, शिकायतें बेअसर
Gorakhpur News - सहजनवा तहसील में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बड़गहन गांव अवैध खनन का बड़ा हब बन गया है, जहां शाम होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही। पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं।

सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद ।तहसील में अवैध खनन फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांवों में अवैध खनन चल ही रहा है, लेकिन अवैध खनन का सबसे बड़ा हब बड़गहन बन गया है। शाम होते ही खनन माफिया अपनी गाड़ियों को नदी के तरफ ले जाकर अवैध खनन कर रहे है। इसकी भनक अफसरों की भी है मगर वह कार्रवाई के बजाय हिस्सा का इंतजार करते है। सहजनवा तहसील में गीडा के कारण मिट्टी की मांग अधिक रहती है। जिला प्रशासन के तरफ से ईंट भट्ठों के लिए खनन करने को पट्टा दिया जाता है, लेकिन मिट्टी के दूसरे को अनुमति नहीं दी जाती है।
इसके बावजूद तहसील में धड़ल्ले से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। शाम होते ही खनन माफिया अपनी गाड़ियों को लेकर खेतों में पहुंच जाते है और भोर तक खनन का कार्य चलता रहता है। इसमें पाली ब्लाक क्षेत्र सिसई, हरपुर बुदहट क्षेत्र में कार्य चलता दिख जाएगा। इसके सब के अलावा सबसे बड़ा अवैध खनन का कार्य राप्ती नदी के किनारे किया जा रहा है। बड़गहन गांव के किसानों के खेतों में से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही है। देखने में लगता है कि बड़गहन अवैध खनन का सबसे बड़ा हब बन चुका है।खनन होने की ग्रामीण शिकायत भी करते हैं, लेकिन जांच के नाम पर हीलाहवाली की जा रही है। अवैध खनन कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




