Gorakhpur News: 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरGorakhpur News: आबकारी विभाग ने जगदीशपुर गांव में विशेष अभियान चलाकर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और 300 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Gorakhpur News: जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में छापेमारी कर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 300 किलोग्राम लहन भी नष्ट कराया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


