हरा पेड़ काटने पर मलिक व ठेकेदार पर केस दर्ज
Gorakhpur News - घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद।घघसरा नगर पंचायत के कोङरी उर्फ हङही गांव के उत्तर बाग में शनिवार को ठेकेदार हरे आम का पेड़ अवैध रूप से काट रहा था। किसी ने इसक
घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा नगर पंचायत के कोड़री उर्फ हड़ही गांव के उत्तर बाग में शनिवार को ठेकेदार हरे आम का पेड़ अवैध रूप से काट रहा था। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी थी। आम का पेड़ काटने के मामले में पेड़ मालिक और ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
वन दरोगा आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया क्षेत्र के कोड़री उर्फ हड़ही गांव के बाग में बिना परमिशन के ठेकेदार अवैध रूप से हरे आम के पेड़ को कटवा रहा था। पेड़ कटने की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर लकड़ी को जब्त किया है। साथ ही पेड़ मालिक व ठेकेदार गुड्डू सिंह पर केस दर्ज कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।