Gorakhpur News: पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराने पहुंचे प्रधान से मारपीट

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: कार में घेरकर पति को पीटने का आरोप, बीच-बचाव में ग्राम प्रधान भी घायल, वीडियो वायरलव में रविवार को पति-पत्नी के विवाद में पति को कार से लेकर प्रधान सम

Gorakhpur News: पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराने पहुंचे प्रधान से मारपीट

Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की करमैनी पुलिस चौकी के पचमा गांव में रविवार को पति-पत्नी के विवाद में पति को कार से लेकर प्रधान समझौता कराने जा रहे थे। आरोप है कि चौकी से सौ मीटर दूर पत्नी की बहनों और बहनोई समेत कुछ लोगों ने कार में बैठे पति को घेरकर चप्पलों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव कर रहे प्रधान शहनवाज से भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।

पति-पत्नी के बीच विवाद

क्षेत्र के पचमा गांव निवासी मकबूल और उसकी पत्नी अमीना के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी पक्ष ने करमैनी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पति को चौकी बुलाया। रविवार दोपहर करीब दो बजे मकबूल को प्रधान शहनवाज अपनी कार से समझौते के लिए करमैनी चौकी ला रहे थे। चौकी से सौ मीटर दूर प्रधान के कार से उतरकर चौकी की ओर बढ़ते ही कुछ लोग कार के पास पहुंच गए और मकबूल को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट की घटना

आरोप है कि उसे बचाने के प्रयास में प्रधान की कॉलर पकड़कर उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट हंगामा होते देख पुलिस कर्मियों ने दौड़कर हस्तक्षेप किया और दोनों को बचाया। मकबूल का आरोप है कि पत्नी बड़े साढ़ू के घर जाने की जिद करती थी और मना करने पर विवाद व गाली-गलौज करती थी। वहीं, पत्नी अमीना ने पति पर घरेलू खर्च के लिए पैसा नहीं देने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित लोगों को कैम्पियरगंज थाने भेजकर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

सामान्य प्रश्न

✦यह घटना कहाँ हुई?−
यह घटना कैंपियरगंज के पचमा गांव में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराने पहुंचे प्रधान से मारपीट