Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsHusband Assaults Ex-Wife After Triple Talaq in Gorakhpur
फोन कॉल पर दिया था तीन तलाक, उसके बाद रोड पर… कर दी शर्मनाक हरकत

फोन कॉल पर दिया था तीन तलाक, उसके बाद रोड पर… कर दी शर्मनाक हरकत

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक देकर छोड़ दिया और फिर बाजार में उसे पीट दिया। पीड़िता सब्जी खरीदने गई थी, जब आरोपी ने उसे रोका। स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Dec 06, 2025 12:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर में फोन पर तीन तलाक देकर पत्नी को छोड़ चुके युवक ने रास्ते में रोक कर जमकर पीट दिया। पीड़िता सब्जी खरीदने बाजार गई थी तभी आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग जुटे तो जान से मारने की धमकी देकर वह भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने पूर्व पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा गांव की रहने वाली पीड़िता वर्तमान में सिंघड़िया इलाके में 13 वर्षीय बेटी के साथ किराए के कमरे में रहती है। उसकी शादी वर्ष 2010 में आजमगढ़ जिले के मेहनगर, रासेपुर निवासी कामरान से हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही कामरान शराब पीकर मारपीट करता था। प्रताड़ना बढ़ने पर वह 2018 से बेटी के साथ अलग रहने लगी। महिला के अनुसार, अलग होने के बाद भी कामरान फोन पर धमकियां देता रहा और एक दिन फोन पर ही तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिया। इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है।

दो दिन पहले जब महिला सब्जी खरीदने बाजार गई थी तभी कामरान बाइक से पहुंचा और उसे रास्ते में घेरकर पीटने लगा। महिला चिल्लाते हुए भागी तो वह पीछा करने लगा। स्थानीय लोग पहुंचे तो कामरान उन्हें धमकाते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कामरान के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।