ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरहिन्दुस्तान आपके द्वार: उमड़े फरियादी, समस्याओं का हुआ समाधान 

हिन्दुस्तान आपके द्वार: उमड़े फरियादी, समस्याओं का हुआ समाधान 

बस्ती शहर में ‘हिन्दुस्तान आपके द्वार’ का मंच मिला तो अपनी समस्या के समाधान के लिए फरियादी उमड़ पड़े। शिविर लगा था शहर के आवास-विकास कालोनी में। डीएम डॉ. राजशेखर, नगर पालिका चेयरमैन रुपम...

हिन्दुस्तान आपके द्वार: उमड़े फरियादी, समस्याओं का हुआ समाधान 
हिन्दुस्तान टीम,बस्ती Thu, 01 Jan 1970 05:30 AM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती शहर में ‘हिन्दुस्तान आपके द्वार’ का मंच मिला तो अपनी समस्या के समाधान के लिए फरियादी उमड़ पड़े। शिविर लगा था शहर के आवास-विकास कालोनी में। डीएम डॉ. राजशेखर, नगर पालिका चेयरमैन रुपम मिश्रा सहित आधा दर्जन विभागों के मौजूद अधिकारियों को अपने बीच देख कर लोगों ने समस्याओं की फेहरिस्त रख दी। कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तो कई के समाधान का उपाय अधिकारियों ने सुझाते हुए मौजूद विभागीय अधिकारियों को अमल करने का आदेश दिया। वर्षों बाद एक ही छत के नीचे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने वाले सरकारी महकमें और अपनी समस्या का निस्तारण होते देख लोग काफी खुश थे। ‘हिन्दुस्तान’ का आभार व्यक्त किया। बोले जिस काम के लिए नगर पालिका, जलकल, सीवर/ पथ प्रकाश, हाउस टैक्स, बिजली, बैंक, स्वच्छ भारत मिशन और निर्वाचन कार्यालय का महीनों चक्कर लगाते-लगाते चप्पल घिस जाती थी वो काम आज ‘हिन्दुस्तान’ के सहयोग से मिनटों में हो गया। धन्यवाद ‘हिन्दुस्तान’।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें