दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर जेल भेजे गए
Gorakhpur News - चौरीचौरा के बघाड़ महदेवा में विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड़ महदेवा में विवाहिता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता राम किशुन मौर्य ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को शादी के बाद से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति विवेक, सास लीला देवी, ससुर सुरेश मौर्य समेत अन्य लोग उसे मारते-पीटते और गाली-गलौज करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


