Gorakhpur News: लाइन शिफ्टिंग में बाधा डालने का आरोप, दी तहरीर
Gorakhpur News: मohanपुर गांव में विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन को शिफ्ट करने के दौरान काम में बाधा डाली गई। अवर अभियंता रणविजय कुमार बिंद ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आद्या सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप है कि उन्होंने श्रमिकों के साथ अभद्रता की, जिससे काम ठप रहा।

Gorakhpur News: जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिटी। पिपराइच थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में विद्यालय के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन को शिफ्ट करने के दौरान काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर के अवर अभियंता रणविजय कुमार बिंद ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जेई के अनुसार, शासन की मंशा और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को सड़क किनारे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आद्या सिंह, उनके पुत्र विवेक सिंह, अमित सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और कार्य में बाधा डालने लगे।
आरोप है कि उन्होंने श्रमिकों को काम करने से रोकते हुए उनके साथ अभद्रता की। इससे पूरे दिन शिफ्टिंग का काम ठप रहा। जेई ने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


