हाईस्कूल छात्रा को लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार
Feb 28, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - पीपीगंज में एक हाईस्कूल छात्रा का नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण किया गया। छात्रा कोचिंग जाने निकली थी, तभी बाइक सवार युवक ने उसे बहला-फुसलाकर गोरखपुर ले गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया और आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया।

पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल छात्रा का शुक्रवार सुबह कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया गया। छात्रा कोचिंग जाने के लिए निकली थी, तभी गली में बाइक सवार युवक उसे बहला-फुसलाकर गोरखपुर शहर ले गया। कोचिंग सेंटर पर न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी इमरान निवासी कल्याणपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना से छात्रा का एक परीक्षा पत्र भी छूट गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



