Gorakhpur News: कौड़ीराम में पहली बारिश से जलभराव, जलनिकासी व्यवस्था की खुली पोल
Gorakhpur News: शनिवार रात हुई तेज बारिश ने कौड़ीराम और उसके आसपास के गांवों में जलभराव की समस्या को उजागर किया। इससे क्षेत्र के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ा। सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज का मैदान पानी में डूब गया और स्थानीय बिजली उपकेंद्र भी जलमग्न हो गया। भविष्य में स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की आवश्यकता बताई गई।

Gorakhpur News: कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार रात हुई लगातार बारिश ने क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। पहली ही तेज बारिश में कौड़ीराम कस्बे सहित आसपास के गांवों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। कौड़ीराम स्थित सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज का मैदान तालाब में तब्दील हो गया। मैदान में करीब दो फीट पानी भर जाने से मैदान में बसे बांसफोड़ समुदाय के करीब एक दर्जन आशियाने पानी में डूब गए। इसके अलावा सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज, सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज तथा यूको बैंक तक पहुंचने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उधर,
कौड़ीराम-गोला मार्ग स्थित 132/33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र परिसर भी पानी से भर गया। बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कर्मचारियों को पूरी रात पंप लगाकर पानी बाहर निकालना पड़ा। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि स्थायी जलनिकासी व्यवस्था नहीं बनने पर भविष्य में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।धस्की गांव में भी एक रात की बारिश से गलियां, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए। घरों के आसपास पानी भरने से आवागमन बाधित रहा, जबकि लगभग 50 एकड़ में रोपी गई धान की फसल जलभराव की चपेट में आ गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


