Gorakhpur News: बारिश के छह दिन बाद भी बाहरी वार्डों में जलभराव

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में 26 सितंबर को हुई भारी बारिश के छह दिन बाद भी जलभराव की समस्या जारी है। देवी प्रसाद नगर, मोहनापुर, और भरवलिया के कई इलाकों में एक से डेढ़ फुट पानी जमा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम ने जल निकासी के लिए मशीनें लगाकर पानी निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

बारिश के छह दिन बाद भी बाहरी वार्डों में जलभराव
बारिश के छह दिन बाद भी बाहरी वार्डों में जलभराव

Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय शनिवार 26 सितंबर को हुई भारी बारिश के छह दिन (01 अक्तूबर) बाद भी महानगर के बाहरी वार्डों में जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई है। वार्ड संख्या 51 देवी प्रसाद नगर के सेमरा-पथरा में बीडी कान्वेंट स्कूल के पास शनिवार से एक फुट से अधिक पानी जमा है।

जलभराव और आवागमन की समस्या

पथरा गांव के पोखरे से करीब 70 मीटर तक सड़क पर पानी भरा होने से लोगों को इसी के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम ने मशीन लगाकर पानी निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन बुधवार तक मशीन नहीं पहुंची।

नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

वार्ड संख्या 21 मोहनापुर के जंगल हाकिम नंबर दो स्थित काशीपुरम में भी सड़क पर एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा है। स्थानीय निवासी अरविंद के मुताबिक पार्षद और नगर निगम में शिकायत के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। वहीं वार्ड संख्या 37 भरवलिया में पांचवें दिन भी कई इलाकों में जलभराव है। भरवलिया आटा चक्की गली में क्षतिग्रस्त सड़क पर एक से डेढ़ फुट पानी के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है।

बच्चे-बुजुर्ग जलभराव से आवागमन को अभिशप्त

सेमरा-पथरा में पथरा गांव के पोखरे से बीडी कान्वेंट स्कूल के पास तक पानी जमा है। शुभम भट्ट, शिवनाथ गुप्ता, रवि यादव, विक्रम गुप्ता और गौरव मिश्रा ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को जरूरी काम के लिए पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से गुरुवार को मशीन लगाए जाने की उम्मीद है।

200 मीटर सड़क पर पानी, हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित

भरवलिया में कजाकपुर काली मंदिर मार्ग से भगत चौक जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव है। अमरेंद्र, रोशन, काली, रामकुमार और संजय ने बताया कि जलनिकासी के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। गेहुंआ सागर से डोमवा का ढाला मलौनी बांध की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर लम्बाई में बारिश का पानी भरा है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं。

सामान्य प्रश्न (FAQs)

✦गोरखपुर में जलभराव की समस्या कब से है?−
गोरखपुर में जलभराव की समस्या 26 सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद से है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: बारिश के छह दिन बाद भी बाहरी वार्डों में जलभराव