ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसुबह कोहरे में ढका रहा शहर, दिन में रही चटक धूप, जानिए अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम

सुबह कोहरे में ढका रहा शहर, दिन में रही चटक धूप, जानिए अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम

सुबह गोरखपुर कोहरे में ढंंक गया लेकिन धीरे-धीरे मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तेज रोशनी की वजह से पारा भी बढ़ता चला गया। पारा 26 डिग्री को भी पार कर गया। पूरे दिन...

सुबह कोहरे में ढका रहा शहर, दिन में रही चटक धूप, जानिए अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Sun, 14 Feb 2021 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

सुबह गोरखपुर कोहरे में ढंंक गया लेकिन धीरे-धीरे मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तेज रोशनी की वजह से पारा भी बढ़ता चला गया। पारा 26 डिग्री को भी पार कर गया। पूरे दिन लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बसंत पंचमी के बाद तापमान और ऊपर चढ़ेगा।

ठंड से ठिठुर रहे लोगों के लिए अब राहत भरी खबर है। कड़ाके वाली ‌ठंडी के दिन अब धीरे-धीरे खत्म बीतने लगे हैं। सुबह हल्का कोहरा जरूर पड़ रहा है, दिन में चटक धूप खिलने की वजह से ठंड खत्म होने लगी है। मौसम सामान्य हो रहा है। अब कई कपड़े और स्वेटर पहनने के बजाए लोग एक स्वेटर से भी काम चला रहे हैं। सुबह का पारा 11 डिग्री के पार रहा है। वहीं दिन का पारा 26 डिग्री के आस-पास चढ़ गया।

शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 ‌डिग्री दर्ज की गई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में तो अब भी घना कोहरा पड़ेगा लेकिन न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बसंत पंचमी के बाद तो तापमान में और थोड़ी से बढ़ोतरी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें