लू से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में हीट वेव से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने लोगों को पेयजल और हीट वेव से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों और राहगीरों को हैंडबिल वितरित किए गए।

लू से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

गोरखपुर। हीट वेव से बचाव के लिए सोमवार को जागरूकता अभियान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे। जागरूकता कार्यक्रम सरदार भगत सिंह की मूर्ति के समीप बेतियाहाता चौराहा चलाया गया। इस अभियान में चौराहा पर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को, राहगीरों को पेयजल एवं हीट वेव जागरूकता हैंडबिल वितरित किया गया। सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान में सभी को लू में बचाव का उपाय करके ही बाहर निकलना चाहिए। कार्यक्रम में विशाल जयसवाल, ज्ञानेंद्र ओझा, पुष्पराज दूबे, पंकज पाण्डेय, विवेक जायसवाल, अनन्त कुमार त्रिपाठी, आदित्य निगम मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।