Health Workshop Organized in Gorakhpur for Free Medical Check-ups and Consultation रामगढ़ में मिनी स्वास्थ्य कार्यशाला का हुआ आयोजन, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsHealth Workshop Organized in Gorakhpur for Free Medical Check-ups and Consultation

रामगढ़ में मिनी स्वास्थ्य कार्यशाला का हुआ आयोजन

Gorakhpur News - गोरखपुर के रामपुर उर्फ रामगढ़ में मिनी स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी, मधुमेह आदि की जांच की गई। पार्षद राजा यादव द्वारा उद्घाटन के बाद 265 लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 12 Sep 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
रामगढ़ में मिनी स्वास्थ्य कार्यशाला का हुआ आयोजन

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता महानगर के वार्ड चार के रामपुर उर्फ रामगढ़ में मिनी स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश राज एड्स नियंत्रण सोसाइटी (नाको) के संपूर्ण सुरक्षा केन्द्र (एसएसके) के द्वारा किया गया। इस केन्द्र का संचालन जिला अस्पताल में होता है। कैम्प का उद्घाटन एसएसके के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार वर्मा एवं पार्षद राजा यादव ने किया। इस दौरान एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, मधुमेह, रक्तचाप, क्षयरोग की जांच की गई। पार्षद ने बताया कि पहली बार इस मुहल्ले में सार्वजनिक स्वास्थ कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें 265 लोगों को निःशुल्क परामर्श एवं दवा भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रिया यादव, अमलेश शुक्ला, उमेश मौर्य, अर्चना श्रीवास्तव, प्रभु पासवान, आशीष सिंह, मोनू शुक्ला, कविता त्रिपाठी, धर्मेंद्र पासवान, विजयकांत त्रिपाठी, विनय सिंह, मोहम्मद रसूल, रोहिता राजभर, सत्यवीर यादव, राजू राजभर, उमेश कुमार उपस्थित रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।