स्वास्थ्य की अलख जगाएगी श्री गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा
Gorakhpur News - गोरखपुर में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) द्वारा 21 और 22 फरवरी को भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में श्री गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्घाटन 20 फरवरी को होगा। 200 चिकित्सक और स्वयंसेवक मिलकर 20,000 जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

गोरखपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) की ओर से गोरक्ष प्रांत में 21 व 22 फरवरी को भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में श्री गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन 20 फरवरी को होगा। यह जानकारी एनएमओ से जुड़े बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन सिंह एवं डॉ. विभा सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सीमांत ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएगी। इस महाअभियान में 200 चिकित्सक, मेडिकल छात्र एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। करीब 110 किलोमीटर लंबी इस सेवा यात्रा के दौरान लगभग प्रत्येक दो किलोमीटर पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर स्थापित किया जाएगा।
निचलौल में 16, नौतनवां में 14 तथा सिद्धार्थनगर में 28 शिविर लगाए जाने की योजना है। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 20 हजार जरूरतमंद मरीजों को परामर्श, आवश्यक जांच एवं औषधि वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश्वर धर दूबे, विशेष जैन एवं स्वर्णिमा भी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


