डीडीयू : हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश ने पद से दिया इस्तीफा
Gorakhpur News - कार्य परिषद के किसी फैसले को लेकर इस्तीफे की वजह मानी जा रही बोले- आदर्शों

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार गुप्त ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे का कारण आदर्शों और मूल्यों का तालमेल अध्यक्ष पद के साथ नहीं बैठा पाना बताया है। वहीं, दूसरी तरफ इस इस्तीफे की वजह गुरुवार को दिन में हुई कार्य कार्य परिषद की बैठक से जोड़ा जा रहा है। इस बैठक के बाद शाम को उनका इस्तीफा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रो. कमलेश ने कुलपति कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
शाम को इस्तीफा सौंपने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्होंने इसकी सूचना सार्वजनिक की। इसके बाद से ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। प्रो. कमलेश ने 17 सितंबर 2024 को हिंदी विभाग के अध्यक्ष का पद संभाला था। इस बीच वह हिंदी विभाग की बिल्डिंग के जीर्ण-शीर्ण होने से नाराज थे। इसे लेकर उन्होंने एकदिवसीय उपवास भी रखा था। प्रो. कमलेश गुप्त ने बताया कि मेरे आदर्शों और मूल्यों का तालमेल अध्यक्ष पद के साथ नहीं बैठ पा रहा था, इसलिए पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि यह नितांत व्यक्तिगत मामला है। वहीं, इस मामले में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि इस्तीफे की जानकारी मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




