ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरडीजे के धुन में हुई हर्ष फायरिंग, एक जख्मी

डीजे के धुन में हुई हर्ष फायरिंग, एक जख्मी

संतकबीरनगर के बखिरा थाने के बढ़या गांव में शुक्रवार रात आयोजित जन्मदिन कार्यकम में हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर को छूते हुए निकल गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी...

डीजे के धुन में हुई हर्ष फायरिंग, एक जख्मी
हिन्दुस्तान टीम ,संतकबीरनगर Sat, 14 Jul 2018 02:16 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के बखिरा थाने के बढ़या गांव में शुक्रवार रात आयोजित जन्मदिन कार्यकम में हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर को छूते हुए निकल गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना किसी ने 100 डायल पर दी। मौके पर पहुंची पर पुलिस ने दो लोगों को रात में ही हिरासत मे ले कर पूछताछ कर रही है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बढ़या निवासी भगवानदास सिंह के घर पर शुक्रवार की रात जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में बखिरा थाना क्षेत्र के शिवापार निवासी अगर्दी का पुत्र संजय यादव (40) भी गया था। संजय के परिजनों ने बताया कि उसी दौरान डीजे पर गाने की धुन की मस्ती में अज्ञात लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दिया। गोली कुछ दूर पर खड़े संजय के बाएं पैर को छूकर गोली निकल गई। उसके घायल होने पर अफरा-तफरा का माहौल हो गया। परिजनों ने बताया कि संजय के घायल होने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां संजय का इलाज चल रहा है। एसओ बखिरा सदानंद सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग में एक के घायल होने की सूचना मिली है। दो लोगों से पूछताछ हो रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें