ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुरबदले रूट से जाएंगी आधा दर्जन ट्रेनें

बदले रूट से जाएंगी आधा दर्जन ट्रेनें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददातासंवाददाता उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल अयोध्या कैंट-अकबरपुर रूट पर ब्लाक के चलते कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया संवाददाता उत्तर...

बदले रूट से जाएंगी आधा दर्जन ट्रेनें
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 30 Mar 2023 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल अयोध्या कैंट-अकबरपुर रूट पर ब्लाक के चलते कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है तो कुछ को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

- सूरत से 07 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

- मुजफ्फरपुर से 02 एवं 09 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

- गोरखपुर से 04 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।

- यशवंतपुर से 06 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

- अमृतसर से 01, 03, 05 एवं 08 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

- उदयपुर सिटी से 03 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशनः-

- गोमतीनगर से 07 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 03220 गोमतीनगर-पाटलिपुत्र स्पेशल गोमतीनगर के स्थान पर अयोध्या कैंट से चलाई जाएगी।

- पाटलिपुत्र से 08 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 03219 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर स्पेशल गोमतीनगर के स्थान पर अयोध्या कैंट पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।