Gorakhpur News: जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हंगामा
Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गुलरिहा के खुटहन खास गांव में हुए जमीनी विवाद में घायल हुए युवक सुधाकर गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गुलरिहा के खुटहन खास गांव में हुए जमीन के विवाद में घायल हुए युवक सुधाकर गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुधाकर बीते 7 अगस्त को जमीन की पैमाइश को लेकर चल रहे विवाद के दौरान मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पैमाइश के लिए आए राजस्व विभाग की टीम के सामने दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में एक पक्ष ने सुधाकर पर हमला कर दिया, जिससे वह अधमरा हो गया था। सुधाकर को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
जहां बाद में उसकी मौत हुई। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। हंगामा शांत कराने के लिए गुलरिहा के अलावा पिपराइच व चिलुआताल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन और ग्रामीण करीब एक घंटे तक पुलिस चौकी पर हंगामा करते रहे.
पुलिस पर कार्यवाही
पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात व लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर सही तरीके से कार्रवाई नहीं की जा रही, बल्कि पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर कर दी है। उन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पुलिस की रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज है। मारपीट के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


