ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरवोट के लिए देश को साम्‍प्रदायिक विभाजन की ओर ले जा रही भाजपा: गुलाम नबी

वोट के लिए देश को साम्‍प्रदायिक विभाजन की ओर ले जा रही भाजपा: गुलाम नबी

कांगे्रस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा वोट के लिए धर्म व जाति की राजनीति कर देश को तोड़ने का काम करती है। वोट के लिए हिन्दू मुसलमान को लड़ाया जाता है जबकि राजनीति...

वोट के लिए देश को साम्‍प्रदायिक विभाजन की ओर ले जा रही भाजपा: गुलाम नबी
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,सिद्धार्थनगरSat, 27 Oct 2018 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कांगे्रस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा वोट के लिए धर्म व जाति की राजनीति कर देश को तोड़ने का काम करती है। वोट के लिए हिन्दू मुसलमान को लड़ाया जाता है जबकि राजनीति देश व समाज को तोड़ने की नहीं जोड़ने की होनी चाहिए लेकिन भाजपा सत्ता के लिए ऐसा काम करती है। 

जिला जेल के सामने शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए आजाद ने कहा कि कश्मीर में 1990 जैसे हालात पैदा हो गए हैं। देश की जनता भाजपा को समझ चुकी हैं उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बारे में सभी कांग्रेसियों को घर-घर जाकर बताना होगा। जिससे कि भाजपा को उखाड़ फेका जा सके। इसके लिए देश की जनता तैयार है। हमें तैयार होने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा जिस राफेल का सौदा यूपीए की सरकार ने 523 करोड़ में किया उसी राफेल को 1670 करोड़ में खरीदा जा रहा है। भ्रष्टाचार का इससे बड़ा प्रमाण कुछ नहीं हो सकता है। देश में नोटबंदी कर भाजपा भले ही अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन इसका असल दर्द देश के लोग झेल रहे हैं। नोटबंदी देश के लोगों के साथ बहुत बड़ी साजिश के तहत की गई है। भाजपाइयों के काले धन को सफेद करने के लिए ऐसा किया गया। इससे 35 लाख रोजगार खत्म हो गए। हजारों कारखाने बंद हो गए, इससे देश का आयात प्रतिशत 11 प्रतिशत से बढ़कर 17 प्रतिशत पहुंच गया है। 

डिजिटल इंडिया के नाम पर युवाओं को रोजगार नहीं बल्कि 56 हजार युवा बरोजगार हो गए। केंद्र व प्रदेश सरकार की अलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में सड़कों की स्थिति पहले से भी अधिक खराब हो गई है। देश में आपराधिक गतिविधियां इस कदर बढ़ी हैं कि प्रदेश में व्यापारी निवेश करने से कतरा रहे हैं। 

जमीन पर विकास का कोई भी कार्य डेढ़ वर्ष में नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है ऐसे में हम सभी को इस सुनहरे मौके का फायदा उठाना चाहिए। सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि जाति-पात व धर्म से ऊपर उठकर देश की तरक्की के लिए अपना वोट करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें