
एमएमएमयूटी में नए छात्रावास के लिए कुलपति ने किया भूमि पूजन
Gorakhpur News - फोटो 47.97 करोड़ की लागत से 528 छात्रों की क्षमता का बनेगा छात्रावास उत्तर
गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 528 क्षमता के वातानुकूलित पुरुष छात्रावास के निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन हुआ। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने पारंपरिक ढंग से मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन हवन कर प्रक्रिया संपन्न कई। कुलपति ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमएमएमयूटी में 528 क्षमता के नए पुरुष छात्रावास निर्माण को मंजूरी दी है। निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (उत्तर प्रदेश जल निगम) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। बताया कि मुख्यमंत्री ने सात अप्रैल को छात्रावास के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। 47.97 करोड़ की लागत से बनने वाला यह छात्रावास लगभग 14000 स्क्वायर मीटर में फैला होगा।

बताया कि वर्तमान में सात पुरुष छात्रावास हैं। यह 8वां पुरुष छात्रावास होगा। यह अब तक का सबसे बड़ा छात्रावास होगा, जो पूरी तरह वातानुकूलित होगा। इसमें अलग-अलग विंग होंगी जिन्हें अलग-अलग स्तर के छात्रों को आवंटित किया जाएगा। भवन एनबीसी के मानकों के अनुरूप होगा, जिसमें अग्निसुरक्षा संबंधी उपकरण होंगे। छात्रावास में जिम, वाशिंग एरिया, मेस, लिफ्ट आदि की सुविधाएं होंगी। चार मंजिल छात्रावास में लिफ्ट की भी सुविधा रहेगी। नया छात्रावास टैगोर भवन छात्रावास के बगल में बनाया जाएगा। मौके पर कुलसचिव सीपी प्रियदर्शी, अधिष्ठाता आरडी पटेल, प्रो. जीउत सिंह, प्रो. जय प्रकाश, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. डीएस सिंह, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. प्रभाकर तिवारी, प्रो. एके मिश्र, प्रो. बीके पांडेय, डॉ. मदन चंद्र मौर्य, डॉ. अभिजित मिश्र एवं कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज की ओर से अभियंता संदीप कुमार चौरसिया, आर्किटेक्ट शशांक कुमार चौधरी, प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार, और पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


