प्लॉग रन एवं पौधरोपण से सीएम योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर

प्लॉग रन एवं पौधरोपण से सीएम योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर एकला बांध रिंग रोड इको पार्क में पौधरोपण, प्लॉग रन और श्रमदान आयोजित हुआ। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन की अगुवाई में प्लॉग रन आयोजित कर पहले साफ सफाई की गई, उसके बाद सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर को देश भर में उच्च स्थान दिलाने के संकल्प के साथ संचालित जनभागीदारी को समर्पित इस पहल में ‘बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महापौर डॉ मंगलेश ने कहा कि महानगर स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नगर निगम प्रयास कर रहा लेकिन जब तक गोरखपुर का हर एक नागरिक जागरूक नहीं होगा, तब तक ‘स्वच्छ गोरखपुर, सुंदर गोरखपुर’ का सपना पूरी तरह सच नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे कूड़ा हमेशा डस्टबिन में ही डालें, सिंगल-यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करें। अपने आस-पास सफाई बनाए रखने में अपना योगदान दें। बाद सबने मिल कर तकरीबन 200 से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, गौरव रंजन श्रीवस्तव, सहायक नगर आयुक्त रवि कुमार सिंह, जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह, जोनल अधिकारी ओम प्रकाश यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, महेश पाण्डेय, पूर्व पार्षद बृजेश सिंह छोटू, विश्वजीत त्रिपाठी, देवेंद्र गौड़ पिण्टूराजेंद्र कुमार तिवारी, मनोज कुमार त्रिपाठी, छोटे लाल, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, मनीष चौबे, अनुदीप क्रिएशंस से अनुराग सुमन, दिप्ती अनुराग, लाइफ केयर वेलफेयर सोसायटी, अक्षर वीणा ट्रस्ट के आनंद राय अपनी टीम के साथ शामिल हुए। शुक्रवार की सुबह 07 बजे से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान 9 बजे तक चला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।