Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGrand Procession Celebrates 359th Birth Anniversary of Guru Gobind Singh in Gorakhpur
पंज प्यारे और गुरुवाणी ने शोभायात्रा में भक्तिमय किया माहौल

पंज प्यारे और गुरुवाणी ने शोभायात्रा में भक्तिमय किया माहौल

संक्षेप:

Gorakhpur News - गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस पर निकली शोभा यात्रा गोरखपुर, निज संवाददाता। दशम गुरु

Jan 02, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस पर निकली शोभा यात्रा गोरखपुर, निज संवाददाता। दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश दिवस के अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली गई। यह शोभा यात्रा गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाम गुरुद्वारा जटाशंकर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की तस्वीर लगी सुसज्जित गाड़ी के साथ हुई, जिसके पीछे गतका दल ने सिख शस्त्र विद्या के आकर्षक करतब दिखाए। गतका के करतब देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। गतका दल के पीछे पंजाब बैंड और अन्य बैंड गुरुवाणी की धुनें बजाते हुए चलते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नानक नाम लेवा संगत शबद कीर्तन करती हुई अरदास कर रही थी। शोभा यात्रा में पंज प्यारे घोड़े पर सवार होकर मार्ग की अगुवाई कर रहे थे। उनके पीछे संगत मार्ग की सफाई करती और पुष्पवर्षा करती चल रही थी। फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। नगर के विभिन्न स्थानों पर संगत और नागरिकों ने स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। शोभा यात्रा के समापन के बाद संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। आयोजन में सरदार देवेन्दर सिंह, अमरजीत सिंह भसीन, मनजीत सिंह सिट्टू, अरविंदर सिंह राजन सहित कई सरदारों और संगत ने योगदान दिया। सरदार अरविंदर सिंह राजन ने बताया कि 5 जनवरी को गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा, मोहद्दीपुर में प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में विशेष दीवान आयोजित किया जाएगा।