शोभा यात्रा में श्याम भक्तों का दिखा उत्साह
Gorakhpur News - गोरखपुर में श्री लाडले श्याम संस्था द्वारा मंगलवार को भव्य निशान पद शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा कालीबाड़ी मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू हुई और रेती चौक मिया बाजार, घोष कंपनी होते हुए नेपाल क्लब पहुंची। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया और बाबा श्याम को निशान अर्पण किया।
गोरखपुर। श्री लाडले श्याम संस्था की ओर से मंगलवार को भव्य निशान पद शोभा यात्रा निकाली गई। कालीबाड़ी मंदिर से सुबह 7 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। यह शोभा यात्रा कालिबाड़ी से होते हुए रेती चौक मिया बाजार, घोष कंपनी से सिविल लाइन स्थित नेपाल क्लब पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद वापस कालीबाड़ी मंदिर पहुंचने पर सभी श्याम भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पण किया। रास्ते भर निशान यात्रा पर पुष्प आदि की वर्षा होती रही। स्वागत के लिए अनेक स्थान पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से ओतप्रोत श्याम भजनों पर झूमते नजर आए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


