Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGrand Kalash Yatra Marks Inauguration of Bhagwat Katha in Gorakhpur
भागवत के माहत्म्य का वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालु

भागवत के माहत्म्य का वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालु

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर के शाहपुर पादरी बाजार रोड पर एक हॉल से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। वृंदावन से आए भागवताचार्य श्री गोपालाचार्य कृष्ण जी ने भागवत...

Sep 15, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। शाहपुर पादरी बाजार रोड स्थित एक हॉल से सोमवार को भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीतों के साथ शामिल हुईं। वहीं, शाम को शुरू हुई कथा में वृंदावन से पधारे भागवताचार्य श्री गोपालाचार्य कृष्ण जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और मोक्ष का मार्ग है। कथा श्रवण के लाभ बताते हुए कहा कि इस युग में भागवत कथा ही वह साधन है, जिससे कलियुग के दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान पंडाल में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर कथा का श्रवण करते रहे।