आरसीएम वंडर वर्ल्ड का हुआ भव्य उद्घाटन

Feb 27, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर के रुस्तमपुर में आरसीएम वंडर वर्ल्ड का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने इसका उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक और व्यवसायी उपस्थित रहे। आरसीएम परिवार ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

आरसीएम वंडर वर्ल्ड का हुआ भव्य उद्घाटन

गोरखपुर। रुस्तमपुर स्थित आरसीएम वंडर वर्ल्ड का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि आरसीएम वंडर वर्ल्ड क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ मोहित सिंह ने संस्था की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सफायर आरसीएम और स्टार एमराल्ड आरसीएम राजकुमार यादव के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यवसायी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में आरसीएम परिवार की ओर से दिनेश सर्राफ और अभिषेक गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।