फाल्गुन महोत्सव में बरसा आनंद, रंग व गीत से तर हुआ मन
Gorakhpur News - गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रमेश जी और कुलपति पूनम टंडन की अध्यक्षता में उत्सव में भजन सम्राट आर्यन बाबू ने अपनी आवाज से सभी का मन मोह लिया। हजारों स्वयंसेवकों ने रंगों और गीतों के साथ होली खेली, जिससे उत्सव का माहौल और भी रंगीन हो गया।
गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित इस भव्य होलिकोत्सव के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचारक रमेश जी रहे। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति पूनम टंडन ने की। उत्सव के दौरान भजन सम्राट एवं लोक गायक आर्यन बाबू ने अपनी खूबसूरत आवाज और रंगों की बौछार से सभी का मन भीग उठा। बर्डघाट रामलीला मैदान में आयोजित इस भव्य उत्सव के दौरान हजारों स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता बंधुओं ने आर्यन बाबू के गीतों पर फाल्गुन महोत्सव और होली गीतों की प्रस्तुति से आनंद बरसाया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम फूलों और फिर गुलाल एवं रंगों से होली खेली गई। स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अजय नारायण, जिला प्रचारक मनीष, मुख्य मार्ग प्रमुख प्रवीण, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शीतल कुमार मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, अरूणमल राजेश गुप्ता, आत्मा सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, मुकेश, सूरज, मनोज, जालान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



