Gorakhpur News: आठ दिन में सरकारी चीनी के दाम 1200 रुपये कुंतल तक घटे

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी चीनी मिलों ने राहत कदम उठाते हुए दाम को प्रति कुंतल 1000 से 1200 रुपये घटा दिया है। मोहिउद्दीनपुर और पिपराइच की एम-30 नई चीनी के दाम 6200 रुपये से घटकर 5000 रुपये हो गए हैं। इस निर्णय को उपभोक्ताओं के लिए राहत देने वाला माना जा रहा है।

आठ दिन में सरकारी चीनी के दाम 1200 रुपये कुंतल तक घटे
आठ दिन में सरकारी चीनी के दाम 1200 रुपये कुंतल तक घटे

Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी चीनी मिलों ने बड़ा राहत वाला कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम की 22 अगस्त और 31 अगस्त की रेट लिस्ट की तुलना में आठ दिन में चीनी के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति कुंतल तक घट गए हैं। पिपराइच और मुंडेरवा की सल्फरलेस एम-30 नई चीनी का भाव 6200 रुपये से घटाकर 5000 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। वहीं, मोहिउद्दीनपुर मिल की चीनी का भाव 6000 से घट कर 5000 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। इन दरों पर जीएसटी अलग से देय है।

रेट लिस्ट में बदलाव

22 अगस्त को जारी रेट लिस्ट में मोहिउद्दीनपुर मेरठ की एम-30 नई चीनी का भाव 6000 रुपये, जबकि पिपराइच गोरखपुर और मुंडेरवा बस्ती की एम-30 नई चीनी का भाव 6200 रुपये प्रति कुंतल था। इन दोनों मिलों की चीनी सल्फरलेस है। 31 अगस्त को जारी नई रेट लिस्ट में तीनों मिलों की चीनी का भाव एक समान 5000 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया।

बाजार पर असर

चीनी कारोबारियों का कहना है कि सरकारी मिलों की बिक्री दर में कमी का असर खुले बाजार पर भी पड़ सकता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने इसे उपभोक्ताओं के लिए राहत देने वाला फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि सरकारी चीनी के दाम घटने से निजी मिलों पर भी कीमतें कम करने का दबाव बनेगा। बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ने से मुनाफाखोरी पर अंकुश लग सकता है।

त्योहारों के सीजन में राहत

गोरखपुर के फुटकर बाजार में चीनी की कीमतें हाल में 70 रुपये किलो तक पहुंच गई थीं। ऐसे में सरकारी मिलों की दर में हुई यह बड़ी कमी त्योहारों के सीजन से पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत की उम्मीद जगा रही है।

सामान्य प्रश्न

सरकारी चीनी मिलों ने चीनी के दाम कितने घटाए हैं?
सरकारी चीनी मिलों ने चीनी के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति कुंतल तक घटाए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: आठ दिन में सरकारी चीनी के दाम 1200 रुपये कुंतल तक घटे