Gorakhpur News: रंगी लाल को जंगी लाल बनाने में बीत गया साल, पत्रावली भी गायब

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर के जंगी लाल का नाम वरासत में रंगी लाल हो गया है, जिससे वह सरकारी सुविधाओं से वंचित हो गए हैं। वह दो साल से अपना नाम सुधारने के लिए राजस्व विभाग के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे कई लोग हैं जो दस्तावेज सुधार के लिए परेशान हैं और लंबी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Gorakhpur News: रंगी लाल को जंगी लाल बनाने में बीत गया साल, पत्रावली भी गायब

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। वरासत में मौजा गौर के जंगी लाल का नाम रंगी लाल हो गया है। इस कारण खतौनी में नाम होने के बावजूद उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। इस गलती में 75 साल के बुजुर्ग जंगी लाल का कोई दोष नहीं है, लेकिन दो साल से वह राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में अपना नाम ठीक कराने के लिए दौड़ रहे हैं। यह मामला तो सिर्फ बानगी है, ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जहां लोग वर्षों से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। तहसील सदर में खतौनियों में गलतियों के सुधार में काश्तकारों को राजस्व संहिता की धारा 32/38 की सुनवाई में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान सुविधाओं से वंचित होने के साथ ही जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है।

जंगीलाल का मामला

जंगीलाल ने बताया कि एसडीएम न्यायालय में उनकी पत्रावली गायब बताई जा रही है। सुनवाई होगी तो न्याय मिलेगा। उन्होंने तत्कालीन लेखपाल और कानूनगो पर पैसा न देने पर गलत नाम दर्ज करने का भी आरोप लगाया। उनके अधिवक्ता विशाल जायसवाल ने बताया कि जंगीलाल की पत्रावली गायब हो गई है, उसे ढुढवाया जा रहा है।

गाटा ही गायब

कैसर हुसैन बनाम सरकार के मामले में तीन साल से आदेश नहीं हुआ है। अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस केस में खतौनी से एक गाटा गायब हो गया है। राजस्व कर्मियों से गाटा संख्या फीड करने में त्रुटि हुई और मानबेला के कैसर हुसैन को दर-दर भटकना पड़ रहा है। खतौनी में आराजी नंबर डालने पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है।

छूट गया नाम

कल्पना चौधरी बनाम सरकार के केस में 2024 में मुकदमा हुआ, लेकिन दो साल बाद भी खतौनी में आदेश दर्ज नहीं हो सका है। अधिवक्ता बैजनाथ यादव ने बताया कि बैनामा हुआ, नामांतरण हुआ और एक खतौनी में नाम दर्ज होने के बाद अगली खतौनी में अमवा की कल्पना का नाम गायब हो गया। दो बार रिपोर्ट लग चुकी है, लेकिन नाम दर्ज नहीं हुआ है।

प्रश्नउत्तर

जंगी लाल का नाम क्यों बदल गया है?
गोरखपुर में जंगी लाल का नाम वरासत में रंगी लाल हो गया है, जिससे उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।