काक्लियर इम्पलांट के लिए 6 लाख का अनुदान मिलेगा
गोरखपुर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने श्रवण बाधित बच्चों के लिए 6 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है। यह अनुदान 0 से 5 वर्ष के बच्चों के काक्लियर इम्पलांट के लिए होगा। पात्रता के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय बीपीएल सीमा के दोगुना तक होनी चाहिए। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज भी बताये गए हैं।

गोरखपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित शल्य चिकित्सा योजना के अंतर्गत श्रवण बाधित बच्चों के लिए 6 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत शून्य से लेकर पांच साल तक के श्रवण बाधित बच्चों में काक्लियर इम्पलांट किया जाएगा। योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय बीपीएल सीमा के दोगुना तक है। पात्र बच्चों का चयन इम्पैनल्ड अस्पतालों द्वारा जांच के बाद किया जाएगा। आवेदन के लिए अभिभावकों को विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में संपर्क करना होगा।
इसके लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र व मोबाइल नंबर आवश्यक हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


