
गगहा के युवक की थाई और भारीतय नागरिकता का फंसा है पेंच
Gorakhpur News - सीओ की जांच में भारतीय दस्तावेज सही बताए जा रहे,थाई पर सवाल सीओ की जांच में भारतीय दस्तावेज सही बताए जा रहे,थाई पर सवाल गांव के व्यक्ति ने की थी शिका
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गगहा थाना क्षेत्र के एक युवक की नागरिकता को लेकर सवाल उठा है। सीओ बांसगांव इसकी जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में युवक के भारतीय दस्तावेज को सही बतायाा जा रहा है, इसलिए थाई नागरिकता पर अब सवाल उठ रहा है। शिकायतकर्ता ने युवक को थाईलैंड का नागरिक बताते हुए भारतीय दस्तावेज फर्जी और कूटरचित बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जबकि पुलिस का दावा है कि शिकायकर्ता का युवक से विवाद है, इसलिए वह आरोप लगा रहा है। हालांकि पूरी जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। गगहा थाना क्षेत्र के विनोद सिंह ने पिछले दिनों एसएसपी को लिखित शिकायत देकर कहा है कि आरोपी का वास्तविक नाम कुछ और है और वह थाईलैंड का नागरिक है।
उसके पास थाई नेशनल आईडी तथा थाई पासपोर्ट है, जिसमें उसका नाम फोटो के साथ दर्ज है। आरोप लगाया कि आरोपी ने भारत में अपनी विदेशी पहचान छुपाते हुए भारतीय नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि सरकारी दस्तावेज बनवाए। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसने बैंक खाते खुलवाए और उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग से लाभ भी प्राप्त किया। उसने एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। शिकायतकर्ता के प्रार्थनापत्र पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने सीओ बांसगांव को मामले की जांच सौंपी। सीओ बांसगांव अनुज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में संबंधित युवक मूल रूप से भारतीय ही प्रतीत हो रहा है। उसके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी सभी भारतीय हैं। अन्य पहलुओं की जांच जारी है उसके बाद रिपोर्ट भेजा जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




