Gorakhpur News: तहसील स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में एमजी कॉलेज बना विजेता

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित 19 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में टीम ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज को 2-1 से हराकर विजेता का खिताब जीता। उद्घाटन दयानंद इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक ने किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

Gorakhpur News: तहसील स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में एमजी कॉलेज बना विजेता

Gorakhpur News: गोरखपुर। मध्यमिक विद्यालयीय तहसील स्तरीय 19 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के आयोजकत्व में सेंट एंड्रयूज माहाविद्यालय के खेल मैदान पर सोमवार को खेला गया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम को 2-1 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इसके पहले मैच का उद्घाटन दयानंद इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक जय प्रकाश यादव ने किया और समापन के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमण -पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, सुशील त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मिश्र, हरिशचंद्र यादव, नईम, विवेकानंद मिश्र,अनुराग यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: तहसील स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में एमजी कॉलेज बना विजेता