वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, केस दर्ज

वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, केस दर्ज

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के चार दिनों बाद युवक की मौत हो गई। उसकी बहन ने खोराबार थाने में अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Dec 11, 2025 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के कड़जहा, वसुंधरा कॉलोनी के रहने वाले एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चार दिनों बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहन शालू सिंह पुत्री हृदयानंद सिंह ने खोराबार थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मृतक की बहन शालू सिंह ने पुलिस को बताया कि वो मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना अंतर्गत बनकटा की रहने वाली हैं। बताया कि 28 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे उनका भाई हार्दिक कुमार सिंह अपनी स्कूटी से मोतीराम की तरफ कुछ सामान लेने गये थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समान लेकर वापस घर आते समय जायका रेस्टोरेन्ट से कुछ दूरी पर देवरिया की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने बड़ी तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पीछे से उनके भाई की स्कूटी में टक्कर मार दिया जिससे भाई को गंभीर व प्राणघातक चोटे आई। इस घटना को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने देखा और उन्हें सूचना दिया। साथ ही भाई को एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। चोट गंभीर होने के कारण भाई को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, और वहां से लखनऊ। 29 नवंबर को लखनऊ के मैक्स अस्पताल भर्ती कराया। जहां 2 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की बहन के द्वारा दाह संस्कार के बाद दिए तहरीर पर खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।