क्रिकेट विवाद में दबंगों ने घर पर चढ़कर युवक को पीटा, केस दर्ज
गोरखपुर के नेवरा गांव में क्रिकेट खेलते समय विवाद के बाद दबंगों ने एक युवक, समर यादव, पर हमला किया। हमले में समर के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर, शिवम सिंह। गोला थाना क्षेत्र के नेवरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेवरा गांव निवासी सत्यनारायण पुत्र लालचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र समर यादव का पट्टीदारों के लड़कों से क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद गांव के वंशीधर यादव और उनके पुत्र अंकित यादव गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए।पीड़ित
पक्ष का आरोप है कि दोनों ने समर यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में समर के सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। परिजन घायल समर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उसके सिर पर सात टांके लगाए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


