गैंगरेप में पुलिस ने जिसे दी क्लीनचिट, उसने फिर की दुष्कर्म की कोशिश
Gorakhpur News - - रामगढ़ताल थाने में हिंदू नाम रखने वाले सद्दाम हुसैन समेत दो पर दर्ज कराया केस - रामगढ़ताल थाने में हिंदू नाम रखने वाले सद्दाम हुसैन समेत दो पर दर्ज

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली एक युवती से कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गीडा इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में युवती ने गीडा थाने में सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा ही हटा दी। आरोप है कि आरोपित ने अब घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित की शिकायत करने पर उसकी पत्नी भी मारने को तैयार हो जाती है। पुलिस ने आरोपित आरएन सिंह उर्फ सद्दाम हुसैन व गुलशन बानो पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह नौसढ़ के पास एक ट्रैवेल्स कंपनी में रिसेप्सनिस्ट का काम करती थी। वहां पर सद्दाम हुसैन आया करता था, जिसे हम लोग आरएन सिंह के नाम से जानते थे। वह सबको अपना यही नाम बताया करता था। 22 जुलाई 2023 को वह अपने दोस्तों के साथ आया और जबरन दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर थाने गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गई तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि झारखंड के मूल निवासी सद्दाम के दबाव में आकर पुलिस ने सही जांच नहीं की और चार्जशीट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा ही हटा दी गई। इसके बाद उसका मन बढ़ गया और वह आए दिन धमकी देने लगा। इसके बाद वहां से नौकरी छोड़ दी और तारामंडल स्थित एक रियल स्टेट के ऑफिस में काम करने लगी। लेकिन, इसकी भी जानकारी आरोपित हो गई। वह यहां पर भी आकर परेशान करने लगा। एक दिन वह कमरे में घुस गया और फिर दुष्कर्म की कोशिश किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो उसने कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिया। अंदर से पुलिस को सूचना दी तो धमकी देने लगा। पुलिस आई और ताला खुलवाने के साथ ही उसे साथ लेकर चली गई। लेकिन, पुलिस ने फिर केस दर्ज नहीं किया। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।