सुथनी में 500 टन क्षमता का फ्रेश वेस्ट बायो ट्रॉमल प्लांट लगेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बरहुआं एवं कालेसर जीरो प्वाइंट पर निस्तारित के बजाए कचरा डम्प

सुथनी में 500 टन क्षमता का फ्रेश वेस्ट बायो ट्रॉमल प्लांट लगेगा

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बरहुआं एवं कालेसर जीरो प्वाइंट पर निस्तारित के बजाए कचरा डम्प किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद नगर निगम में हड़कंप की स्थिति है। सोमवार को आनन फानन महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में सुथनी में अस्थाई रूप से जल्द से जल्द 500 टन क्षमता का फ्रेश वेस्ट बायो ट्रॉमल प्लांट के संचालन का निर्णय लिया गया。

फ्रेश वेस्ट बायो ट्रॉमल प्लांट का संचालन

इंदौर, जबलपुर, भोपाल सरीखे शहरों में फ्रेश वेस्ट का प्रबंधन करने वाली फर्म होराइज सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सुथनी में 500 टन की क्षमता का प्लांट संचालित करेगी। इसके लिए फर्म को 03 से 04 एकड़ जमीन नगर निगम सुथनी में उपलब्ध कराएगा। लेकिन प्लांट के संचालन के लिए 150 केवीए का बिजली कनेक्शन फर्म लेगी। फर्म को नगर निगम सदन की सातवीं बोर्ड बैठक में वेस्ट निस्तारण के लिए 505 रुपये प्रति टन की स्वीकृति दर पर नगर निगम भुगतान करेगा। फर्म यहां प्लेटफार्म लगा कर 350-350 टन क्षमता की 03 ट्रॉमल (85 एमएम, 30 एमएम एवं 15 एमएम)प्लांट लगाएगी। इसके अलावा वेईंग ब्रिज, श्रेडर मशीन, कार्यालय, टॉयलेट ब्लॉक, कम्पोस्ट पिट, लिचेड पिट बनाएगी।

Voice of UP

आरडीएफ और कम्पोस्ट की बिक्री

बैठक में उपस्थित फर्म होराइज सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक क्षितिज सक्सेना ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में निकलने वाले आरडीएफ (फ्यूल) को सीमेंट फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में बिक्री के लिए भेजा जाएगा। कम्पोस्ट को स्थानीय किसानों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में महापौर एवं नगर आयुक्त को विश्वास दिलाया की कार्यादेश मिलते ही वे प्लांट इंस्टॉल करने का काम शुरू कर देंगे। हालांकि प्लांट लगाने की अवधि कितनी होगी इस पर निर्णय नहीं हो सका।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, सहायक अभियंता शैलेष कुमार, अवर अभियंता रंजीत कुमार, सुलेख कुमार, दीपक शाह, सहायक अभियंता इलेक्ट्रिक मोहित गुप्ता भी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत अधिशासी अभियंता भाटी की अगुवाई में फर्म के प्रतिनिधियों ने 40 एकड़ में सुथनी में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी में चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया।

एनटीपीसी को प्लांट संचालित करने के निर्देश

बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन ने एनटीपीसी के प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द चारकोल प्लांट का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके उन्हें एक शेड खाली करने के निर्देश दिए गए। इस पर एनटीपीसी की ओर से जवाब आया कि इस बार उच्चाधिकारी नगर आयुक्त से जल्द वार्ता करेंगे।

सुथनी में 500 टन क्षमता फ्रेश वेस्ट बायो ट्रॉमल प्लांट का संचालन कर वैज्ञानिक विधि से कचरा निस्तारित होगा। फर्म के प्रतिनिधियों एवं नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ता हुई है। सुथनी में जमीन भी दिखा दी गई। कुछ और बातें तय होनी है जिन पर जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। एनटीपीसी के प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे चारकोल प्लांट का काम पूर्ण कर जल्द से जल्द संचालन कराएं। ’’

डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, महापौर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुथनी में कितनें टन क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा?
सुथनी में 500 टन क्षमता का फ्रेश वेस्ट बायो ट्रॉमल प्लांट लगाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।