Gorakhpur News: दीवार तोड़ने का विरोध करने पर मारपीट, दी धमकी
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में दीवार तोड़ने का विरोध करने पर विवाद हुआ। शिकायतकर्ता रामप्रवेश मिश्र के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली सुमन मिश्र ने उनकी दीवार तोड़ी और विरोध करने पर उनकी बहू से गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने रामप्रवेश के भाई विनोद मिश्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में दीवार तोड़ने का विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रामप्रवेश मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली सुमन मिश्र ने उनकी दीवार तोड़ दी। इसका विरोध करने पर सुमन ने उनकी बहू के साथ गाली-गलौज की। साथ ही उनके भाई विनोद मिश्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

