होली पर शहर में 18 घंटे होगी जलापूर्ति
Gorakhpur News - गोरखपुर में होली के त्योहार पर जलकल विभाग 18 घंटे पानी की आपूर्ति करेगा। चार मार्च को सुबह चार बजे से शाम चार बजे और फिर शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक पानी उपलब्ध रहेगा। सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। हेल्पलाइन नंबर 8810709390 जारी किया गया है।

गोरखपुर। होली के त्योहार पर जलकल विभाग 18 घंटे पानी की आपूर्ति करेगा, ताकि लोगों को रंग खेलने और स्नान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8810709390 जारी किया गया है। चार मार्च की सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक लगातार पानी की आपूर्ति मिलेगी। इसके बाद पुन: शाम 05 बजे से रात 11 बजे तक जलापूर्ति होगी। जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पंपिंग स्टेशनों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आपातकालीन स्थिति में पाइपलाइन लीकेज या मोटर खराब होने जैसी समस्या आने पर तत्काल मरम्मत के लिए टीमें तैनात रहेंगी।
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


