नई पाइपलाइन से 10 घरों को मिला जलापूर्ति का कनेक्शन
Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 38 कान्हा उपवन नगर में शुक्रवार को 10 घरों में जलापूर्ति कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। जलकल ने पुराने कनेक्शन को शिफ्ट करने की बात कही है। गोपालपुर ढाला और आजाद चौक पर पाइपलाइन में लीकेज दुरुस्त किया गया, जिससे जलापूर्ति में सुधार हुआ है।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 38 कान्हा उपवन नगर की गालन बस्ती में शुक्रवार को 10 घरों में जलापूर्ति का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। हालांकि जलकल ने बताया है कि पुराने कनेक्शन शिफ्ट किए जाएंगे, न कि नए कनेक्शन मिलेंगे। असल में एक ही घर में दो से तीन कनेक्शन की मांग की जा रही है जबकि लोगों द्वारा सम्पत्तिकर एक दिया जा रहा है, इस कारण कई बार विवाद की स्थिति भी बन रही है। गालन बस्ती के सुमित ने बताया कि शुक्रवार को उनके मोहल्ले में 10 की संख्या में लोगों के पुराने कनेक्शन शिफ्ट किए गए।
स्थानीय नागरिक अमरनाथ मझवार, संदीप मझवार, दीपू समेत अन्य ने कहा कि लम्बे इंतजार के बाद कनेक्शन देने का काम शुरू हुआ है। इससे काफी राहत मिली है। इस दौरान कान्हा उपवन नगर वार्ड पार्षद छोटे लाल गुप्ता और अवर अभियंता धीरज वर्मा उपस्थित रहे। गोपलापुर ढाला व आजाद चौक पर लीकेज दुरुस्त गोपलापुर ढाला से उतरते ही दलित बस्ती को जाने वाली मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज के कारण कुछ दिनों से 50 से ज्यादा घरों में जलापूर्ति में दिक्कत हो रही थी। शिकायत पर शुक्रवार को अवर अभियंता राकेश यादव ने लीकेज ठीक कराया। उसके बाद जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। उधर, आजाद चौक पर जलापूर्ति के पाइपलाइन में लीकेज के कारण तमाम घरों में गं पानी आने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार का यहां भी जलकल कर्मियों ने सड़क खोदकर लीकेज ठीक किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


