महानगर में सुबह की बारिश से चार स्थानों पर नाले ओवरफ्लो, हाई अलर्ट जारी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में लगातार बारिश और जलनिकासी पर बढ़ते दबाव के बीच नगर निगम ने कई इलाकों में एडवांस वाटर लेवल रिकॉर्डर सेंसरों को हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित किया है। जलस्तर 80 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है, जिससे ओवरफ्लो की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नगर आयुक्त ने निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

महानगर में सुबह की बारिश से चार स्थानों पर नाले ओवरफ्लो, हाई अलर्ट जारी

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता लगातार बारिश और जलनिकासी पर बढ़ते दबाव के बीच नगर निगम गोरखपुर के अर्बन फ्लड मॉनिटरिंग सेंटर (यूएफएमसी) ने महानगर के कई इलाकों में लगे एडवांस वाटर लेवल रिकॉर्डर (एडब्ल्यूएलआर) सेंसरों को हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित किया है। इन स्थानों पर जलस्तर 80 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है, जिससे जलभराव और ओवरफ्लो की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जलस्तर की स्थिति

नगर निगम से मिली रिपोर्ट के अनुसार महानगर के विभिन्न नाला एवं हॉटस्पॉट सेंसरों पर जलस्तर तेजी से बढ़ा है। तिवारीपुर थाना रोड, अक्षैबर सिंह मार्ग, दिग्विजय नगर बशारतपुर, प्रोफेसर कॉलोनी बशारतपुर और चक्सा हुसैन पचपेड़वा जैसे क्षेत्रों में ओवरफ्लो की स्थिति दर्ज की गई है। वहीं कई अन्य इलाकों में जलस्तर 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को भगवानी चौराहा पर 93.27 प्रतिशत, खोराबार नाला पर 95.27 प्रतिशत, बुद्ध विहार पार्ट-ए में 91.99 प्रतिशत और पंचवटी अपार्टमेंट दाउदपुर में 91.57 प्रतिशत जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा स्वर्ण सिटी, बशारतपुर हॉटस्पॉट, महुई-सुघरपुर, रामजानकीनगर-गंगा टोला और शताब्दीपुरम समेत कई इलाकों में भी खतरे का स्तर बना हुआ है।

नगर आयुक्त के निर्देश

नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों ने संबंधित एसएफआई एवं जेई अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यूएफएमसी की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है ताकि जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और नागरिकों को राहत मिल सके।

ओवरफ्लो वाले स्थान

तिवारीपुर थाना रोड महर्षि दधीचि नगर-बेहरामपुर-इलाहीबाग

अक्षैबर सिंह मार्ग – सिविल लाइन द्वितीय

दिग्विजय नगर बशारतपुर वार्ड – राम जानकी नगर

प्रोफेसर कॉलोनी बशारतपुर वार्ड – राम जानकी नगर

जहां नालों जलनिकासी का ज्यादा दबाव

चक्सा हुसैन पचपेड़वा – 95.86%

खोराबार नाला – 95.27%

बॉबीना रोड, हज़ारीपुर – 94.17%

भगवती चौराहा – 93.27%

खोखर टोला, रहमत नगर – 92.05%

बुद्ध विहार पार्ट-ए – 91.99%

पंचवटी अपार्टमेंट, दाउदपुर – 91.57%

स्वर्ण सिटी – 90.35%

बशारतपुर हॉटस्पॉट – 88.32%

महुई सुगहरपुर/फुलवरिया – 85.53%

रामजानकीनगर/गंगा टोला – 84.06%

शताब्दीपुरम – 83.98%

बढ़गू रोड, प्रयागपुरम कॉलोनी – 83.92%

बरगदवा नाला, राजेंद्र नगर – 83.92%

भरवलिया – 83.24%

धर्मशाला बाजार नाला – 80.79%

बशारतपुरा, अशोकनगर चौकी के पास – 80.56%

अक्षैबर सिंह मार्ग – 72%

सामान्य प्रश्न

गोरखपुर में जलस्तर कितने प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है?
जलस्तर 80 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।