दलित बस्ती में सड़क नाली निर्माण पर खर्च होंगे 2.43 करोड़
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत गोरखपुर के

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और नाली निर्माण के कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। डूडा जल्द टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), वार्ड संख्या 01 के विभिन्न क्षेत्रों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। महादेव झारखंडी क्षेत्र में राधेश्याम के मकान से डीह बाबा स्थान तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण 53.06 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
महादेवपुरम कॉलोनी में प्रद्युम्न के मकान से संतोष के मकान तक सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण का कार्य 56.05 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है। भगता क्षेत्र में राम निवास के मकान से संतबली के मकान तक 27.48 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। भैरवपुर में राधेश्याम के मकान से कन्हैया लाल के घर तक 39.72 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य होगा।इसी कड़ी में वार्ड संख्या 02 बाबा राघव दास नगर में संदीप के मकान से पुल तक सीसी सड़क और नाली निर्माण का कार्य 33.71 लाख रुपये की लागत से होगा। गोविंद के मकान से छोटेलाल और केशव पासवान के मकानों होते हुए मेन रोड तक सीसी सड़क और नाली निर्माण का कार्य 42.70 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


