Gorakhpur University to Host Awareness Workshop on IRINS and INFLIBNET Services डीडीयू में कल होगी इनफ्लिबनेट सेवाओं पर कार्यशाला, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur University to Host Awareness Workshop on IRINS and INFLIBNET Services

डीडीयू में कल होगी इनफ्लिबनेट सेवाओं पर कार्यशाला

Gorakhpur News - गोरखपुर विश्वविद्यालय में 11 अक्तूबर को ‘आईआरआईएनएस और इनफ्लिबनेट सेवाओं पर उपयोगकर्ता जागरूकता कार्यक्रम’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देशन में यह कार्यशाला...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 9 Sep 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
डीडीयू में कल होगी इनफ्लिबनेट सेवाओं पर कार्यशाला

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 11 अक्तूबर को ‘आईआरआईएनएस और इनफ्लिबनेट सेवाओं पर उपयोगकर्ता जागरूकता कार्यक्रम विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देश पर लाइब्रेरी के डॉ. बिभाष कुमार मिश्रा के प्रस्ताव पर किया जा रहा है। कार्यशाला का प्रस्ताव गांधीनगर स्थित इनफ्लिबनेट सेंटर की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए 75 हजार रुपये का अनुदान भी स्वीकृत किया गया है। कार्यशाला का आयोजन गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के सभागार में होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों, पुस्तकालयाध्यक्षों तथा उच्च शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों को इंडियन रिसर्च इनफार्मेशन नेटवर्क सिस्टम एवं इनफ्लिबनेट की विभिन्न सेवाओं से परिचित कराना है।

इसमें पूर्वांचल के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से 100 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।