Gorakhpur University Celebrates Periyar Jayanti Amidst Violence Between ABVP and Bhim Army डीडीयू में पेरियार जयंती मनाने पर विवाद, विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री ने छिड़का अपने उपर पेट्रोल , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur University Celebrates Periyar Jayanti Amidst Violence Between ABVP and Bhim Army

डीडीयू में पेरियार जयंती मनाने पर विवाद, विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री ने छिड़का अपने उपर पेट्रोल

Gorakhpur News - गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेरियार की जयंती मनाने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हुआ। विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री राजवर्धन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 18 Sep 2025 09:13 AM
share Share
Follow Us on
डीडीयू में पेरियार जयंती मनाने पर विवाद, विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री ने छिड़का अपने उपर पेट्रोल

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को पेरियार की जयंती मनाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हो गया। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया। इस बीच विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री राजवर्धन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। पेट्रोल छिड़कते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद विवि परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देर रात संगठन मंत्री को तारामंडल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संगठन मंत्री राजवर्धन ने बताया कि भीम आर्मी ने पेरियार जयंती के लिए विवि परिसर का मुख्य गेट के सामने का स्थान चुना था।

जयंती के लिए बनाए गए बैनर में भीमराव आंबेडकर, महात्मा बुद्ध, भगत सिंह जैसी महान हस्तियों की तस्वीर बलर की गई थी। साथ ही बैनर ऐसी जगह पर लगाया गया था, जहां पर आसपास गंदगी थी। इसी का विरोध किया गया तो भीम आर्मी के लोग बिगड़ गए। इस बीच इसकी जानकारी प्राक्टर हुई, लेकिन इसके बाद भी विवि की तरफ से मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इस पर राजवर्धन ने एक बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद के ऊपर छिड़क लिया। इस पर भीम आर्मी के लोग भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि पेट्रोल आंख, मुंह और नाक में चला गया था। इसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर तत्काल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी रेफर कर दिया। बीआरडी में इलाज से संतुष्ट न होने पर देर रात तारामंडल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, विवाद की जानकारी होने पर भीम आर्मी की तरफ से छात्र नेता भास्कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। छात्र नेता भास्कर ने बताया कि भीम आर्मी की तरफ से शांतिपूर्ण तरीके से पेरियार की जयंती मनाई जा रही थी। विद्यार्थी परिषद की तरफ से जयंती रोकने की बात कही जा रही थी। विद्यार्थी परिषद का कहना था कि भावनाएं आहत हो रही है। जबकि, जयंती मनाने के दौरान ऐसी कोई व्यवहार नहीं किया गया था कि किसी की भावनाएं आहत हो। विद्यार्थी परिषद को इस बात का दुख था कि ललई यादव का नारा क्यों लगाया जा रहा था। इस पर विद्यार्थी परिषद को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर विवाद विद्यार्थी परिषद की तरफ से शुरू किया गया। बताया कि मामले की जानकारी प्राक्टर को दी गई, तो उन्होंने हाथ खड़े कर लिए। विवि प्रशासन को नहीं थी कोई सूचना बताया जा रहा है कि पेरियार की जयंती मनाने को लेकर संगठन की तरफ से कोई सूचना विवि प्रशासन को नहीं दी गई थी। विवि प्रशासन ने मामले में बताया है कि आयोजन की सूचना न तो दी गई थी न ही विवि कैंपस में पेरियार जयंती मनाने का परमिशन लिया गया था। प्राक्टर विनय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी संगठन की तरफ से नहीं दी गई थी। विवाद की जानकारी है। मामले की जांच कराई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।