ट्रांसपोर्ट नगर- पैडलेगंज फ्लाईओवर में पूरा हुआ बीम लांचिंग का कार्य

Jan 11, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर के ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन एलिवेटेड फ्लाईओवर में बीम लांचिंग का कार्य पूरा हो गया है। फ्लाईओवर का निर्माण जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें 407.40 करोड़ रुपये की लागत से 2658.18 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिससे शहरियों की यात्रा में सुविधा होगी।

ट्रांसपोर्ट नगर- पैडलेगंज फ्लाईओवर में पूरा हुआ बीम लांचिंग का कार्य

गोरखपुर, निज संवाददाता। ट्रांसपोर्टनगर -पैडलेगंज सिक्सलेन एलिवेटेड फ्लाईओवर में शनिवार को बीम लांचिंग का कार्य पूरा हो गया, जबकि चार स्लैब ही डालना है। अब फ्लाईओवर के दोनों किनारे क्रश बैरियर लगाने सहित गैप भरने के कार्य किए जा रहे हैं। इस फ्लाईओवर को जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिसे पूरा करने के लिए सेतु निगम के अधिकारी तेजी से कार्य करवा रहे हैं। सेतु निगम ने 75 पियर कैप में 40 वे नंबर पियर तक क्रश बैरियर बना दिया है। स्लैब का कार्य पूरा होने के बाद फ्लाईओवर के ऊपर सड़क बनाने का कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टनगर की एप्रोच मार्ग बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

इसमें आरई वॉल लगभग खड़ी हा गई है। 407.40 करोड़ रुपये की लागत से 2658.18 मीटर फ्लाईओवर आकार ले रहा है, इसी फ्लाईओवर से फोरलेन फ्लाईओवर देवरिया बाईपास फोरलेन पर उतरेगा। इससे शहरियों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही लखनऊ, वाराणसी और देवरिया की यात्रा भी आसान हो जाएगी। बीम लांचिंग के दौरान भारी मशीनों को लगाया था, जिस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा। अब जाम की समस्या भी कम हो जाएगी। सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर-पैडलेगंज में बीम लांचिंग का काम पूरा हो गया है। स्लैब डालने का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।