पोर्ट ठप और महंगे कच्चे माल से ट्रांसपोर्ट कारोबार संकट में
Gorakhpur News - - माल ढुलाई में करीब 15 से 25 प्रतिशत तक दर्ज की गई गिरावट -

गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे माल की कीमतों में उछाल ने गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट कारोबार को गहरे संकट में डाल दिया है। दो मार्च से अब तक माल ढुलाई में करीब 15 से 25 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जिले में ट्रांसपोर्टरों को लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। पोर्ट से जुड़े ट्रकों का काम लगभग ठप हो गया है। गुजरात और हल्दिया से खजूर, मसाले की आवक रुक गई है। वहीं यहां से चावल व अन्य अनाज की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। प्लास्टिक के दाने के दाम 50 से बढ़कर 190 रुपये तक पहुंचने से फैक्ट्रियों में उत्पादन घटा है, जिससे ट्रकों को माल नहीं मिल रहा।
बंदरगाहों पर जहाजों की कमी ने स्थिति और बिगाड़ दी है।अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण मिडिल ईस्ट से कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। प्लास्टिक दाने महंगे होने से फैक्ट्रियों का उत्पादन घटा और ट्रांसपोर्ट का काम लगभग 40 प्रतिशत कम हुआ है, जिससे ट्रांसपोर्टरों को लगातार भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।मनीष सिंह, अध्यक्ष, गोरखपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनमिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव के चलते समुद्री मार्ग प्रभावित हुए हैं। जहाजों का संचालन बाधित होने से पोर्ट तक सामान नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ट्रकों को काम नहीं मिल रहा और कई वाहन खड़े हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट कारोबार पर गंभीर असर पड़ा है।आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री, यूपी ट्रक संचालक एसोसिएशनगुजरात पोर्ट से हमारी गाड़ियां असम और बंगाल के लिए चलती थीं, लेकिन अब माल नहीं मिल रहा है। गाड़ियां खड़ी हैं, जिससे किस्त, डीजल और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो गया है और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।दीपक चौहान, ट्रांसपोर्टरमाल ढुलाई में भारी कमी आई है और गाड़ियां खाली खड़ी हैं। खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन आमदनी घट गई है। ऐसे में ट्रक मालिकों को परिवार और व्यवसाय दोनों चलाना मुश्किल हो रहा है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।संजय पाल उर्फ मंटू पाल, ट्रक मालिक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


