Gorakhpur News: तरंग ओवरब्रिज 20 दिन बंद करने का विरोध
Gorakhpur News: गोरखपुर के तरंग ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए 20 दिन तक बंद करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा पार्षद पवन सिंह ने नगर आयुक्त से पुल के आधे हिस्से को खोलकर मरम्मत करने की मांग की है, जिससे आम जनता को परेशानी न हो।

Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल तरंग ओवरब्रिज को मरम्मत के लिए 20 दिनों तक पूरी तरह बंद किए जाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है।
पार्षद की मांग
वार्ड संख्या 27 (जटेपुर) के भाजपा पार्षद पवन सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर पुल की मरम्मत के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और आधे हिस्से को आवागमन के लिए खुला रखने की मांग की है। पार्षद ने पत्र में कहा है कि तरंग ओवरब्रिज से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। पुल के दूसरी ओर भगवती महिला महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से पहुंचते हैं। इकई प्रमुख अस्पताल भी इस क्षेत्र में हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही भी इसी पुल पर निर्भर है।
आसान आवागमन की सुनिश्चितता
उन्होंने कहा कि पुल को पूरी तरह बंद करने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पत्र में सुझाव दिया गया है कि मरम्मत कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाए और पुल का आधा हिस्सा यातायात के लिए खुला रखा जाए, ताकि कम से कम पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों का आवागमन जारी रह सके।
पिछले उदाहरण का उल्लेख
पार्षद ने गोरखनाथ ओवरब्रिज की हालिया मरम्मत का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी आधे हिस्से पर कार्य कराया गया था और दूसरा हिस्सा यातायात के लिए खुला रखा गया था। तरंग ओवरब्रिज पर भी इसी व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए। पार्षद ने नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि मरम्मत कार्य के साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।
महत्वपूर्ण प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


