Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur to Strengthen Sewer System Under AMRUT 2 0 Initiative
सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द, तीन माह तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

सीवर लाइन बिछाने का काम जल्द, तीन माह तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर में अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत सीवरेज व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। जल निगम हुमायूंपुर तिराहा से गोरखनाथ थाने तक ट्रेन्चलेस विधि से सीवर लाइन डालेगा। यह कार्य 13 फरवरी 2026 तक पूरा होगा। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के लिए आठ वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किए गए हैं।

Thu, 13 Nov 2025 02:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत गोरखपुर महानगर में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने की कड़ी में उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) हुमायूंपुर तिराहा से जगेश्वर पासी चौराहा होते हुए गोरखनाथ थाने तक ट्रेन्चलेस विधि से सीवर लाइन डालेगा। यह कार्य जल्द शुरू होगा। यह कार्य 13 फरवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की सुविधा उपलब्ध होगी। डायवर्जन मार्ग को सुदृढ़ करने का काम बुधवार से ही जलनिगम नगरीय की टीम ने शुरू कर दिया है। अमृत 2.0 कार्यक्रम गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी, पार्ट-2 के तहत हुमायूंपुर तिराहा से जगेश्वर पासी चौराहा होते हुए गोरखनाथ थाने तक सीवर लाइन डाली जानी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

950 मी लम्बाई में विभिन्न व्यास एवं 4.5-6.0 मीटर गहराई में ट्रेन्चलेस विधि से सीवर लाइन डाली जाएगी। इस बाबत उन्होंने स्थानीय पार्षद ऋषि मोहन वर्मा संग बैठक में मिले उनके सुझाव के अनुरूप वैकल्पिक मार्गों को सृदृढ़ करने का काम भी शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य के दौरान मार्ग का एक लेन आवागमन के लिए उपलब्ध होगा। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने इस काम में लगने वाले तीन माह की संभावना के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए आठ मार्गों को वैकल्पिक रूट के रूप में चिन्हित कर एसपी ट्रैफिक को उपलब्ध कराया है। पंकज ने दावा किया कि ट्रेन्चलेस विधि से कार्य होने के कारण सड़कों को न्यूनतम क्षति पहुंचेगी और नागरिकों को कम परेशानी होगी। लोक निर्माण विभाग, जलकल व विद्युत निगम ने भी समन्वय अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि जल निगम ने लोक निर्माण विभाग, जलकल और विद्युत विभाग से भी समन्वय स्थापित किया है। ताकि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की पाइपलाइन या अंडरग्राउंड केबल को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने यातायात पुलिस से अपील की है कि डायवर्जन रूटों की स्वीकृति के साथ रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि आवागमन सुचारू बना रहे। इन रास्तों से होगा ट्रैफिक डायवर्जन - गोरखनाथ थाने के पीछे की सड़क से जाहिदाबाद रोड होते हुए गोरखनाथ मंदिर के गेट नंबर 2 तक। - जनसेवा केंद्र से वजीराबाद होते हुए जाहिदाबाद रोड से गोरखनाथ मंदिर गेट नंबर 2 तक। - साइबर पॉइंट (एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र) से दिग्विजयनगर रोड, जमुनिया बाग, जाहिदाबाद रोड होते हुए मंदिर गेट नंबर 2 तक। - डीपी ज्वेलर्स से होते हुए दिग्विजयनगर मार्ग तक। - यूनियन बैंक एटीएम से जनप्रिय विहार कॉलोनी, शिव मंदिर, जमुनिया बाग होते हुए जाहिदाबाद रोड तक। - जगेश्वर पासी चौराहा से खरे चौक होते हुए गोरखनाथ ओवरब्रिज तक। - बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र से सिंधी कॉलोनी रोड होते हुए गोरखनाथ रोड तक। - अमर हैंडलूम सेंटर, यादव टोला से हाजी फार्म हाउस और सिंधी कॉलोनी रोड होकर गोरखनाथ रोड तक।